बरेली
श्री हरि मंदिर राम राम के जयकारों से राम मय हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
श्री हरि मंदिर हनुमान जी की असीम कृपा से श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ वा हनुमान जी की आरती हुई।उस से पूर्व सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ और हरि संकीर्तन मंडल द्वारा जुगल जोड़ी सरकार के श्रीचरणों में भजनों के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी दी और हरि मंदिर प्रांगण को भक्तिमय बना दिया।
पंडित रमेश तिवारी एवं सुनील शास्त्री जी द्वारा हनुमान जी विधिवत श्रृंगार किया गया। अंत में सभी उपास्थित भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय,सचिव रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, हरीश लुनियाल,अतुल कपूर और महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा अपनी टीम के साथ उपस्थित थी।



