नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एक छात्रा ने दो युवकों पर लगातार फब्तियां कसने और पीछा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया है कि छात्रा रोजाना कोचिंग के लिए कस्बे में आती-जाती है। इसी दौरान कस्बे के ही दो युवक उसका पीछा करते हैं और उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे डराने का प्रयास किया।
पीड़िता का कहना है कि आए दिन हो रही इस हरकत से उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मामले को लेकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
