हापुड़

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल…

डकैती के 75 हजार रुपए और हथियार हुए बरामद....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है । पिलखुवा पुलिस सिखैड़ा बम्बा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ में उसकी पहचान अकरम पुत्र बाबू, निवासी विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। जो पिलखुवा में दर्ज डकैती के एक मामले में वांछित था और उस पर ₹50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने डकैती की घटना से संबंधित ₹75,000 रुपए की नकदी, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

डीएसपी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि
थाना पिलखुवा व जनपदीय स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम की  देर रात चेकिंग के दौरान बदमाश से हुई मुठभेड़ हो गई । आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी  बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है । बदमाश के कब्जे से  डकैती के 75,000/- रुपये नकदी, एक अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अकरम पुत्र बाबू निवासी सेक्टर 11 थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद बताया है जो थाना पिलखुवा के मु0अ0सं0 55/26 धारा 309(4), 317(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था । इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महदोय द्वारा 50,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार/घायल बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button