सिंगरौली

जयंत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

25 वर्षीय युवक की हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जयंत थाना क्षेत्र के सरसवाहलाल में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
बीती रात 25 मार्च को सरसवाहलाल में पीसीसी रोड के किनारे आशीष कुमार कुशवाहा (25 वर्ष) का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर गठित टीम ने कॉल डिटेल और स्थानीय पूछताछ के आधार पर आरोपियों को दबोचा।
हत्या का कारण:
जांच में सामने आया कि उधारी के पैसों के विवाद और झूठी चोरी के शक में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक आशीष ने जब आरोपी नूर हसन उर्फ मनिया से अपने पैसे मांगे, तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान आरोपियों ने पिकअप वाहन (MP-66-G-2541) को तेज रफ्तार में चलाकर आशीष को धक्का दे दिया, जिससे गाड़ी के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गिरफ्तार आरोपी:
छोटू कुमार कोल (वाहन चालक, निवासी आगरा, यूपी)
नूर हसन उर्फ मनिया (निवासी दुद्धीचुआ)
राजकुमार भुजवा (निवासी जयंत)
पुलिस टीम की सफलता:
विन्ध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी और जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों (FSL और डॉग स्क्वाड) की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button