मथुरा

मथुरा में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ लिपिक निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात दिव्यांग बोर्ड के लिपिक को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार को लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मंगलवार सुबह एंटी करप्शन टीम ने दिव्यांग बोर्ड के लिपिक शशिकांत वर्मा को गिरफ्तार किया था। टीम आरोपी लिपिक को अपने साथ महावन थाने ले गई। यहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। बुधवार सुबह सीएमओ ने लिपिक की गिरफ्तारी की जानकारी लखनऊ मुख्यालय को दी। जानकारी मिलने के बाद दोपहर में मुख्यालय ने आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि लिपिक के खिलाफ रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मुख्यालय को दी थी। इसी आधार पर उसका निलंबन किया गया है। रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए लिपिक से अब अधिकारी दूरी बनाने लगे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है कि यदि एंटी करप्शन टीम ने मामले की ठीक तरह से जांच की तो कई अधिकारी चपेट में आ सकते हैं। वहीं टीम भी आरोपी से पूछताछ के बाद सामने आए विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है। रिश्वत लेते हुए लिपिक की गिरफ्तारी के बाद उसे संरक्षण देने वाले इधर-उधर होने गए हैं। अपनी नौकरी बचाने के लिए वह आकाओं के यहां हाजिरी लगाने लगे हैं। उन्हें डर है कि आरोपी लिपिक पूछताछ में उनका नाम टीम को न बता दें। यदि ऐसा होता है तो टीम उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। बुधवार को कार्यालय खुलने के बाद सीएमओ कार्यालय में यही चर्चा होती रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button