बरेली
बरेली शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा बैंक ऑडिट विषय पर सेमिनार आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। (आईसीएआई) की बरेली शाखा, सीआईआरसी द्वारा आज बैंक ऑडिट विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। यह सेमिनार आगामी बैंक ऑडिट सत्र को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों को बैंक ऑडिट से संबंधित व्यावहारिक, तकनीकी एवं नियामकीय पहलुओं की उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीरज टंडन, क्षेत्रीय प्रबंधक, UP Gramin Bank उपस्थित रहे।
सेमिनार के प्रथम सत्र में सीए अनिरुद्ध तिवारी ने बैंक ऑडिट की योजना, जोखिम आधारित दृष्टिकोण, एनपीए की पहचान, आय की मान्यता एवं प्रावधानों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
द्वितीय सत्र में सीए राजीव गुप्ता ने बैंक ऑडिट के तकनीकी पहलुओं एवं रिपोर्टिंग आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि आधारित ऋण, एलएफएआर (LFAR) की तैयारी, डॉक्यूमेंटेशन की महत्ता एवं बदलते नियामकीय प्रावधानों को विस्तार से समझाया।
सत्र की अध्यक्षता सीए अरुण अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि बैंक ऑडिट में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं नैतिक मूल्यों का विशेष महत्व है तथा सदस्यों को निरंतर ज्ञानवर्धन की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।



