जालौन

सम्राट अशोक मौर्य की जयंती पर चैराहे पर प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

 समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। सम्राट अशोक की जयंती गुरुवार को शहर के डिपो बस स्टैंड पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा समाज प्रेरणा मंडल, उरई द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के शासनकाल, कलिंग युद्ध के बाद उनके जीवन में आए परिवर्तन और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उरई शहर के किसी प्रमुख चैराहे पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि इससे नई पीढ़ी को महान सम्राट के जीवन और विचारों से प्रेरणा मिलेगी तथा शहर की पहचान भी सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर कमलेश कुशवाहा लौना, सुरेंद्र कुशवाहा खर्रा, अमरीश कुशवाहा वर्ध, पीएन कुशवाहा ‘बाबूजी’, लाल सिंह कुशवाहा विकास जिम, जय प्रकाश कुशवाहा ‘दाऊ’, महेंद्र कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, ब्रजेन्द्र कुशवाहा जैसारी, रघुराज कुशवाहा प्रधान वर्ध, धीरेन्द्र कुशवाहा हरकौती एवं पुष्पेंद्र कुशवाहा वर्ध सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button