ललितपुर

रेलवे स्टेशन पर अरिहंत भोजनालय के नाम पर ठगी

फर्जी वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट लेकर खाना नहीं पहुंचाया, साख धूमिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक बड़े भोजनालय फर्म के नाम का फर्जी इस्तेमाल कर ठगी का मामला सामने आया है। अरिहंत भोजनालय के मालिक प्रमेन्द्र कुमार जैन ने लिखित शिकायत में बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी फर्म का नाम, जीएसटी, एफएसएसएआई और ट्रेडमार्क नंबर का दुरुपयोग कर रेलरेस्त्रो जैसी वेबसाइट पर खाना बुकिंग का ऑनलाइन ऑर्डर ले रहा है। पैसे तो ले लिया, लेकिन खाना या तो नहीं पहुंचाया या घटिया सामग्री भेज दी। इससे फर्म की साख बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई ग्राहक फोन करके शिकायत कर रहे थे कि आपने पैसे लिए लेकिन खाना नहीं दिया या सामग्री खराब थी। 26 मार्च 2026 को जब शिकायतकर्ता ने खुद ट्रेन टिकट बुक कर खाना ऑर्डर करवाया तो पता चला कि ललितपुर स्टेशन पर कोई अन्य व्यक्ति (जिसने अपना नाम नेहा वर्मा बताया) उनके फर्म के नाम से खाना पहुंचाने आया था। जीआरपी ने उसे रोका, लेकिन महिला आरक्षी न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रमेन्द्र कुमार जैन ने शिकायत में स्पष्ट लिखा कि उसकी फर्म के नाम से ऑनलाइन भुगतान लेकर खाना नहीं पहुंचाया जा रहा है। इससे आम जनता को ठगी हो रही है और मेरी फर्म की साख खराब हो रही है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button