नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
दो समुदाय का मामला होने के कारण माहौल तनावपूर्ण , पुलिस बल तैनात...
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – धौलाना कस्बे से नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । धौलाना पुलिस ने आरोपी युवक तुषार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी तुषार पर नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर एक OYO होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है । जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस अलर्ट हो गई और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई ।
जानकारी के अनुसार ,धौलाना कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना धौलाना में तहरीर देते आरोप हुए एक युवक तुषार निवासी कस्बा धौलाना ने मेरी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ओयो होटल ले जाकर नशे की हालत में करके रेप किया है । तत्काल धौलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवनीश शर्मा ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी युवक तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया । लेकिन मामला दो समुदायों का होने के कारण दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया । जिसके बाद हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर पिलखुवा सीओ अनीता चौहान और थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने एहतियात के तौर पर पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च भी किया।फ्लैग मार्च के दौरान धौलाना थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने बताया कि नाबालिग युवती से दुष्कर्म की घटना के आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एस पी हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा भिन्न समुदाय की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके बाद धौलाना थाना पुलिस द्वारा त्वरित करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही लोगों से अपील है किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे और न ही अफवाह फैलाएं क्योंकि अफवाहें समाज में भय और अशांति पैदा करती हैं।



