पाकुड़

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 29 मामलों का निष्पादन

Pakur Civil Court organizes monthly Lok Adalat, 29 cases resolved

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 28 मार्च 2026 शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में आज मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दिवाकर पांडे ने की। वहीं, इस लोक अदालत का संचालन सचिव रूपा बंदना किरो के देखरेख में किया गया। मासिक लोक अदालत के लिए कुल 9 बेंचों का गठन किया गया, जिनके माध्यम से कुल 29 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही, विभिन्न वादों में आपसी समझौते के तहत कुल 13,43,700 रुपये का निपटारा कराया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक तथा प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। लोक अदालत में वाद से संबंधित अधिवक्ता, वादी एवं प्रतिवादी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस पहल को लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button