असम

एकता का झलक: बिश्वनाथ में भोजपुरी समुदाय द्वारा पूंजीगत धन व्यय से 300 मीटर की सड़क का निर्माण कार्य शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बिश्वनाथ : बिश्वनाथ के भोजपुरी समुदाय ने सरकारी अनुदान की प्रतीक्षा किए बिना सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह समुदाय अपने खर्च पर लगभग 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करने जा रहा है।आज बौ बाजार में शिव मंदिर के सामने से सजे हुए केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा घाट तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह पहल केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा समिति के सहयोग से की गई है और इसकी शुरुआत भोजपुरी समाज द्वारा की गई है।स्थानीय निवासी व समाजसेवी विप्लव लोध ने सड़क के लिए अपनी लगभग डेढ़ कट्ठा जमीन दान की और इस महान कार्य में विशेष राजा सहयोग दिया। साथ ही राजा हुसैन ने भी इस महत कार्य में विशेष सहायता प्रदान की और सांप्रदायिक सद्भाव का एक सुंदर संदेश भेजा।इस सड़क का उद्घाटन केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा समिति के सलाहकार सूर्य नारायण पांडे, अध्यक्ष बलबीर रय, कार्यकारी अध्यक्ष लब रौनियार , सह सचिव अनील शाह और कोषाध्यक्ष कमलेश रौनियार ने किया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रभुनाथ सिंह, गैसर प्रसाद गुप्ता, शिक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार महातो और स्थानीय लोग भी उपस्थित होकर इस प्रयास की प्रशंसा की।जनता के इस स्वतंत्र प्रयास ने यह साबित कर दिया कि यदि एकता और इच्छाशक्ति हो तो समाज के विकास के लिए केवल सरकार की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button