बरेली

यातायात पुलिस एवं 112 पुलिस कर्मियों के लिए आपदा बचाव आपातकालीन कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                   
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय सभागार, बरेली में सीसी टीम, यातायात पुलिस एवं यूपी-112 कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु आईएमए (INDIAN MEDICAL ASSOCIATION) की टीम द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर एवं नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा आपदा/बचाव की आपातकालीन विधियों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (First Responder) के रूप में कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने हेतु प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर मो0 अकमल खान, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), बरेली, डॉ0 अतुल श्रीवास्तव (आईएमए प्रेसिडेंट), डॉ0 अंशु अग्रवाल (आईएमए सेक्रेटरी), डॉ0 डी0डी0 गंगवार (आईएमए प्रेसिडेंट इलेक्ट), डॉ0 आर0के0 भास्कर (आईएसए नेशनल गवर्निंग काउंसिल), डॉ0 रतनपाल सिंह (आईएसए बरेली प्रेसिडेंट) सहित नागरिक सुरक्षा कोर के प्रमोद कुमार डागर (सहायक उपनियंत्रक),  दिनेश कुमार यादव (डिवीजनल वार्डन),  आलोक शंखधर (स्टाफ ऑफिसर),  विशाल गुप्ता (आईसीओ), श्ओमप्रकाश (डिप्टी पोस्ट वार्डन) एवं निरीक्षक यातायात  शैलेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button