शामली

चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्य गिरफ्तार

चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की 10 अन्य बाइकें,दो नंबर प्लेट भी बरामद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक समेत गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर गांव भूरा मार्ग पर बंद पडी पटाखा फैक्ट्री से अन्य 10 चोरी की बाइकें बरामद की गई है। साथ ही 2 मोटर साईकिलो की नम्बर प्लेट बरामद की गई है। कैराना पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान अभियुक्त जुनैद उर्फ कालू पुत्र जरीफ निवासी मौहल्ला आलकलां, कैराना व आदित्य उर्फ सौरभ पुत्र सूरज निवासी गांव लिलौन, शामली को भूरा मार्ग रजवाहा पटरी से चोरी की 1 मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ करने पर अभियुक्तगण की निशानदेही पर भूरा मार्ग पर बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री से 10 चोरी की मोटर साईकिल व चोरी की गयी 02 मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट बरामद की गयी है। अभियुक्तगण नें पूछताछ पर मोटर साईकिलो को दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, बागपत आदि से चोरी करना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ एवं जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम को 10 हजार का ईनाम
शामली। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए 10 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है और इसी तरह आगे भी अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रोत्साहित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button