बालाघाट

खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर की गई कार्रवाई

150 ट्रॉली रेत जब्त कर नदी में वापस डाली गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : कलेक्‍टर  मृणाल मीना के निर्देशन में बालाघाट जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार, 30 मार्च को ग्राम भटेरा में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसमें खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब 150 ट्रॉली अवैध रेत को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान नियमानुसार उक्त रेत को पुनः नदी में डलवाया गया तथा रेत को नष्ट (मटिया मेट) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे मामलों में बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button