जालौन

एसपी ने कार्यभार संभाल थाना प्रभारियों से की वर्चुअल जनसुनवाई

 शिकायतों को गंभीरता से लेेकर संवेदनशीलता के साथ करें कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के स्थानांतरण के बाद आज नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। सत्ता संभालते ही नए एसपी ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए वर्चुअल जनसुनवाई की शुरुआत की।
आज नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) और थाना प्रभारियों (एसएचओ) के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुना। एसपी सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह इससे पूर्व लखनऊ स्थित एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में एक अनुभवी और सख्त अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। एटीएस में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील एवं चर्चित मामलों में सक्रिय भूमिका निभाकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उनकी कार्यशैली सख्त, सतर्क और परिणाममुखी मानी जाती है। जालौन जैसे संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती से अपराध नियंत्रण में तेजी आने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की व्यापक उम्मीद जताई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button