कैराना

मारपीट कर बहू को घर से निकाला

मायके पहुंचकर बच्चे को छीनने की कोशिश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मवी में घरेलू विवाद के चलते ससुराल पक्ष द्वारा महिला के साथ मारपीट करने और उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंच गए और बच्चे को जबरन छीनने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मवी निवासी फन्नी पत्नी फुरकान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 1 अप्रैल को उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता अपने छोटे बच्चे को लेकर मायके चली गई। आरोप है कि कुछ देर बाद ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंच गए और वहां भी महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की तथा बच्चे को जबरन छीनने का प्रयास किया। महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर में ससुर कामिल, सास बानो, जेठ, जेठानी साजो, साईना और रेशो रानी पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button