बाराबंकी

शोले’ फिल्म का वीरू बना बाराबंकी का युवक

मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी नगर कोतवाली स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को नितिन रावत नामक एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए। यातायात प्रभारी रामरतन यादव ने युवक के मोबाइल पर संपर्क कर उससे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की।
युवक नितिन रावत ने पुलिस से कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। नितिन रावत जिले के देवा थाना क्षेत्र का निवासी है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को लेकर वह टावर पर चढ़ा है, वह नाबालिग है। इस तथ्य के कारण मामला संवेदनशील हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया। इसका उद्देश्य जरूरत पड़ने पर सीढ़ी लगाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारना था। कड़ी धूप के बीच युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही।
पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button