हजारीबाग

हजारीबाग प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

पहली बैठक में लिए गए सकारात्मक व व्यवहारिक निर्णय।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग प्रेस क्लब के लोकतांत्रिक चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्लब परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण के बाद क्लब के ट्रस्टी, नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हित में कार्य करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बैठक होने के कारण शिष्टाचार एवं संगठनात्मक व्यवस्था से जुड़े प्रारंभिक और व्यवहारिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग, समन्वय और सक्रिय भागीदारी से प्रेस क्लब को एक सशक्त एवं प्रभावी मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्लब पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके पेशेवर विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा। वहीं, सचिव दीपक सिंह ने बताया कि बैठक में क्लब की भावी योजनाओं, गतिविधियों और संरचनात्मक सुधारों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पत्रकारों के हित में प्रशिक्षण कार्यक्रम, संवाद सत्र तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्लब अपने उद्देश्यों को बेहतर तरीके से हासिल कर सके। बैठक के दौरान क्लब की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने, सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा संगठन को नई दिशा देने को लेकर भी सहमति बनी। इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी कृष्णा गुप्ता, ट्रस्टी विकास सिंह, अजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, विस्मय अलंकार, राजकुमार गिरी, अध्यक्ष मुरारी सिंह, उपाध्यक्ष सितेश तिवारी सचिव दीपक सिंह, संयुक्त सचिव भास्कर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सागर पांडे सहित कार्यकारिणी के सदस्य अर्जुन टुडू एजाज़ आलम, अनिल कुमार राम, शशांक शेखर सिंह, अपराजिता पांडे, अभिषेक पाण्डेय, सुशांत सोनी सहित हजारीबाग प्रेस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button