मथुरा

12 जून को फरह के परखम आएंगे डॉ. मोहन भागवत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 12 जून को फरह के परखम में आयोजित संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। वह यहां तीन दिन प्रवास करेंगे। उनके आगमन को लेकर आला अधिकारी सतर्क हो गए हैं। साथ ही संघ के पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। फरह के गऊ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ का सामान्य वर्ग प्रथम का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 28 मई से शुरू हुआ है। इसमें तीन प्रांतों के पदाधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। इसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इनको 28 मई से प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास समेत संघ की अन्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संघ के नियमानुसार प्रथम वर्ग प्रशिक्षण में 45 साल से कम आयु के प्रशिक्षु शामिल रहते हैं। दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के मंत्री हरिशंकर ने बताया है कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के बाद संघ प्रमुख 12 जून को यहां पहुंचेंगे। वह यहां तीन दिन तक प्रवास कर सकते हैं। 13 जून को यहां संघ की शाखा टोली एकत्रीकरण होगा। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होंगे। उन्हें संघ प्रमुख संबोधित भी करेंगे। यहां संघ की कार्ययोजना के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा। साथ ही प्रशिक्षुओं को संघ की पद्धति के बारे भी बताया जाएगा। इधर, संघ प्रमुख के आने को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button