गाजियाबाद

लोनी में  इंसानियत की मिसाल बनी पुलिस और गौ रक्षकों की टीम

अधिकारियों की अनदेखी से रोज घट रही है दुर्घटनाएं 

जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेगा निराश्रित गौवंश हादसों का सिलसिला 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी गाजियाबाद। लोनी रेलवे स्टेशन रोड पर आज एक अनोखा वाकया देखने को मिला, जब दो बेल आपस में भिड़ गए और लड़ते-लड़ते पास ही बने नाले में जा गिरे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस प्रशासन और गोसेवक अंशु पहलवान को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोसेवक दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय निवासियों की मदद से JCB मशीन की सहायता से दोनों बेलों को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी बैल को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
पुलिस की तत्परता और गोसेवकों के सहयोग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ी ताकत है।
लोनी नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित गौवंश की भरमार
लोनी नगर पालिका क्षेत्र में निराश्रित घुम रहे गौवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है।
लगभग हर कॉलोनी में ये पशु इधर उधर घूमते देखे जा सकते हैं।
हर रोज़ किसी न किसी क्षेत्र से इन गौवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर नगर पालिका और पुलिस को मिलती है।
सरकार द्वारा सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी करते हुए आदेश दिया गया है कि सभी निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में सुरक्षित रखा जाए, और यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि ऐसे पशु सड़कों पर घूमते पाए जाते हैं तो जिलाधिकारी समेत उस क्षेत्र से संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे।
इसके बावजूद नगर पालिका और पशुपालन विभाग इन पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
इसी लापरवाही के चलते लोनी क्षेत्र में प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई निराश्रित गौवंश घायल हो रहे हैं।
जब तक अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा, तब तक लोनी नगर क्षेत्र में गौवंश दुर्घटनाओं का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button