गोड्डा

स्वच्छता व जनजागरूकता पर दिया गया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा/गोड्डा : गम्हरिया पंचायत भवन में प्रखंड कोऑर्डिनेटर मो० शाहनवाज एवं मास्टर जलसहिया के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लहठी, धर्मोडीह, घाट गम्हरिया एवं महादेवस्थान पंचायत की जलसहियाओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करना रहा। बैठक के दौरान हर महीने आयोजित होने वाले तीन प्रमुख कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि प्रत्येक माह की 2, 19 और 28 तारीख को निर्धारित गतिविधियों का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। 2 तारीख को स्कूलों में बच्चों के साथ हाथ धुलाई एवं साफ – सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित हो सके। वहीं, 19 तारिख को किशोरी बालिकाओं के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा 28 तारीख को ग्राम सभा आयोजित कर आम जनों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में गांवों की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, प्लास्टिक एवं गीले-सूखे कचरे को अलग – अलग रखने की व्यवस्था पर बल दिया गया। साथ ही लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए गंदगी मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button