ललितपुर

श्रीदीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय में पांच किमी मैराथन का आयोजन

युवाओं ने दिखाई जबरदस्त भागीदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्रीदीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय द्वारा पांच किलोमीटर मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ क्षेत्रपाल मंदिर से प्रारंभ होकर महाविद्यालय परिसर तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम अंकुर श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। हरी झंडी मिलते ही प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। संस्थापक प्रबंधक कमलेश चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। कार्यक्रम की सफलता में प्रबंधन समिति सदस्य प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी एवं प्रणव चौधरी का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य जे.एस. तोमर ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षक एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रमुख रूप से प्रो.आदित्य मिश्रा, प्रो.बृजेश पटेरिया, डा.राकेश राजन, प्रो.अभिषेक रावत, इंजी.मनीष रैकवार, एनसीसी पीटीआई अतुल सोनी, इंजी.राहुल चतुर्वेदी, प्रो.रोहित रावत, प्रो.आकाश राय, रवि पटेल, प्रो.नीतू शर्मा, प्रो.प्रीति तिवारी, जया जैन, आरजू जैन एवं भगवान दास शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button