बाराबंकी

पति-पत्नी के बीच हुइ मारपीट के दौरान पति के सिर मे गंभीर चोट लग जाने से पति की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा में पति-पत्नी के बीच हुइ मारपीट के दौरान पति के सिर मे गंभीर चोट लग जाने से पति की मौत हो गई सूचना पर पहुंची क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बुधवार की दोपहर ग्राम कुरथरा निवासी 32 वर्षीय मोहित पुत्र रामकुमार व उसकी पत्नी शिल्पा वर्मा के बींच किसी बात को लेकर विवाद हो गया बताया जा मोहित शराब का आदी था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर ही दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई मारपीट के दौरान शिल्पा ने डंडे से मोहित के सिर पर हमला कर दिया सिर मे गंभीर चोट लगने के कारण मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गाँव मे अफरातफरी मच गयी सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मोहित के एक 14 वर्षीय पुत्र अभय उर्फ गोलू व 10 वर्षीय पुत्री सृष्टि हैं। पुलिस पत्नी को हिरासत मे लेकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्राधिकार रामनगर गरिमा पंत,  प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली मौक़े पर पहुंच कर ग्रामीणों के बयान किया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक शराब का आदी था इसी को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था आज भी दोनो के बींच इसी को लेकर विवाद हुआ और दोनो के बींच हुई मारपीट मे मोहित के सिर गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button