जालौन

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज

युवक गिरफ्तार; 20 देशी क्वार्टर बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआई अमर सिंह द्वारा पहाड़पुरा तिराहे पर चेकिंग के दौरान पहाड़पुरा निवासी आदर्श को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए, जिन्हें वह अवैध रूप से ले जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button