जालौन

साइबर क्राइम टीम की मेहनत रंग लाई खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद की साइबर क्राइम थाना टीम और विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने एक सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले भर से गुम हुए कुल 160 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है। गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग की मदद से अलग-अलग थाना क्षेत्रों एवं जनपदों से इन मोबाइलों को बरामद किया। इस पूरी कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को विधिवत वितरित किए गए। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें उनका मोबाइल वापस मिला। कई लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अभियान से यह स्पष्ट होता है कि जालौन पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रतिबद्ध है। साइबर क्राइम टीम की इस उपलब्धि ने लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button