पाकुड़

स्पॉन्सरशिप योजना से सम्बन्धित समिति- स्पॉन्सरशिप एण्ड फॉस्टर केयर अप्रुवल कमिटि एसएफसीएसी की हुई बैठक

Sponsorship Scheme Related Committee- Sponsorship and Foster Care Approval Committee SFCAC held a meeting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त सह- अध्यक्ष, जिला बल संरक्षण इकाई, पाकुड़ की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप योजना से सम्बन्धित समिति- स्पॉन्सरशिप एण्ड फॉस्टर केयर अप्रुवल कमिटि एसएफसीएसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा स्पॉन्सर‌शिप योजना से जुड़े सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार के द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता को यथासंभव शीघ्र उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। बैठक के क्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पाकुड़ द्वारा बताया गया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभांवित हो रहे पूर्व के कुल 43 बच्चों को योजना से संबंधित आर्थिक सहायता जारी रखने, पूर्व में दिसम्बर 24 से लेकर माह मार्च 25 की अवधि तक भुगतान की गई राशि के अतिरिक्त अगले तीन माह तक राशि भुगतान करने, एक बच्चा को योजना से मुक्त करने, कुल 10 बच्चों को योजना हेतु 01 वर्ष की अवधि विस्तारित करने, कुल 24 नए बच्चों को योजना से जोड़ने एवं 50 नए आवेदन को योजना के नियम एवं शर्तों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजना से लाभांवित करने हेतु स‌मिति के द्वारा अनुमोदन दिया गया। समिति के बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदा‌धिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सदस्य, बाल कल्याण समिति, संरक्षण पदाधिकारी, गैर-संस्थागत देखबाल एवं रीतु पाण्डेय, एनजीओ प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button