शामली
खेड़की तिराहे पर गेहूं चोरी, युवक पकड़ा
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। कस्बे के खेड़की तिराहे पर स्थित एक प्रोविजन स्टोर से गेहूं की बोरी चोरी करने वाले युवक को दुकानदार ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।हफीज प्रोविजन स्टोर के मालिक नौशाद ने चौसाना चौकी पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 अप्रैल को उनकी दुकान से एक बोरी गेहूं चोरी हो गई थी। बाद में जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो एक युवक बोरी चोरी करते हुए नजर आया।गुरुवार दोपहर वही युवक फिर से दुकान पर पहुंचा और गेहूं की बोरी उठाकर ले जाने लगा। इस बार नौशाद ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है।चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
