रामपुर शाहबाद

शाहबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

पुलिस ने पीएम को भेजा शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के भंवरकी जदीद गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए 112 पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद की महिला नीलम की शादी शाहबाद के भंवरकी जदीद गांव 2012 में हुई थी। जिसकी मृत्यु बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। नीलम के भाई ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला तीन चार दिन से बीमार थी, जिसका उपचार चल रहा था, बुधवार को उसकी मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। हमने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button