अमरोहा
लकड़ी माफियाओं ने आम के हरे भरे पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के संभल मार्ग स्थित अब्दुल्ला कॉलोनी के निकट एक बाग से आधा दर्जन हरे पेड़ अवैध रूप से काटे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कटी हुई लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी के पास स्थित एक बाग में गुरुवार की देर रात लकड़ी कटान की सूचना वन विभाग को मिली । बताया जा रहा है कि बाग से करीब आधा दर्जन पेड़ों को काटा गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इनमें से चार पेड़ों के कटान की रसीद पहले ही काटी जा चुकी थी, लेकिन बाकी पेड़ों के कटान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और काटी गई लकड़ी को पकड़ लिया है।इस संबंध में वन रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि लकड़ी कटान की सूचना पर टीम भेजी गई थी। मौके से लकड़ी पकड़ी गई है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि बिना अनुमति के पेड़ काटे गए हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



