अमरोहा
मिशन शक्ति फेज पांच द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर के झम्मन लाल पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेज पांच द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उसके लाभ के बारे में अवगत कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शमा प्रवीन ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम डॉक्टर उर्वशी, डॉक्टर गीतांजलि, एवं मधु चौहान द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें डॉक्टर हिरदेश कुमार, कुमुद त्यागी, डाक्टर स्वादेकीन, पंकज कुमार, मनोज कुमार ,दिनेश कुमार एवं सभी छात्राएं उपस्थित रही।



