साहेबगंज
साहिबगंज थाना दिवस पर सुनी गईं समस्याएं,जमीन विवादों का मौके पर हुआ निपटारा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं।थाना दिवस में जमीन से जुड़े विवादों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।वही कई भूमि विवादों का समाधान आपसी समन्वय और समझौते के आधार पर मौके पर ही करा दिया गया।इसके अलावा अन्य छोटे-मोटे मामलों का भी तत्काल निष्पादन किया गया,जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।वही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले थाना दिवस में अपने जमीन संबंधी विवादों के समाधान के लिए संबंधित थाना में उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं।



