रांची

राँची में 70 लाख की ठगी का खुलासा, मिलिट्री इंटेलिजेंस और चुटिया थाना की संयुक्त कार्रवाई, गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

A fraud of Rs 70 lakh was exposed in Ranchi, a joint operation by Military Intelligence and Chutia police station, and a gang member was arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
राँची। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चुटिया थाना पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ के साथ संयुक्त अभियान में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से करीब 70 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
फर्जी दस्तावेजों का बड़ा जाल उजागर
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने कई चौंकाने वाले फर्जी दस्तावेज और सामान बरामद किए हैं, जिनसे ठगी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
बरामद सामान में शामिल हैं:
डॉक्टर के नाम का फर्जी स्टांप और पैड (Dr. Ramesh Mahaseth MBBS Physician Medical Officer)
“Delhi Crime” का फर्जी आईडी कार्ड, जिस पर Arvind Prasad लिखा हुआ
3 कैंटीन स्मार्ट कार्ड
MES के 2 फर्जी आईडी कार्ड
HCL Enterprises का फर्जी आईडी कार्ड
आधार कार्ड (4), पैन कार्ड (1), वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस
2 सिम कार्ड, ट्रेनिंग बुकलेट, एग्रीमेंट पेपर
जॉइनिंग और पोस्टिंग से जुड़े फर्जी लेटर
“5th Youth Games All India National Championship-2024” के 5 फर्जी सर्टिफिकेट
MES CWE राँची के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर और अन्य दस्तावेज
ऐसे करते थे ठगी
गिरोह के सदस्य खुद को सेना और सरकारी विभागों से जुड़ा बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके बदले मोटी रकम वसूल कर फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र सौंप देते थे।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित गिरोह है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति या एजेंट को पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button