अमरोहा

मारपीट कर अधेड़ को घायल कर पैसे छीने, पुलिस को दी तहरीर

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा हसनपुर नगर के एक मोहल्ले में अधेड़ को घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी रुपए छीन कर भाग गए घायल परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया।
नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी छतरी वाला कुआं निवासी महेंद्र पुत्र नारायण सिंह हलवाई का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है, गुरुवार की रात वह अपने घर पर बैठा था, आरोप है कि आठ बजे मोहल्ले का एक युवक आया और उसे घर से बुलाकर ले गया और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया, पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी जेब में रखें 13580 रुपए भी छीन कर ले गया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल महेंद्र शुक्रवार की सुबह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज राम प्रकाश द्वारा बताया गया की मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button