गाजियाबाद

लोनी-बंथला मार्ग पर बदहाल व्यवस्था

नाले के पानी से सड़क बनी ‘नहर’

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : अगर स्वच्छ भारत अभियान की जमीनी हकीकत देखनी हो तो कंचन पार्क कॉलोनी के सामने लोनी-बंथला मार्ग का हाल खुद बयां कर देता है। यहां नालों की समय पर सफाई न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया है, जिससे सड़क मार्ग किसी नहर जैसा दिखाई देने लगा है।
कई दिनों से  इस मुख्य मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह जलमग्न है। अधिकतर जाम का शिकार रहने वाले इस रास्ते पर पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों को मजबूरी में या तो गंदे पानी से गुजरने का जोखिम उठाना पड़ रहा है या फिर विपरीत दिशा से निकलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले से पानी ओवरफ्लो होने की समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसको लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह उदासीन व लापरवाह बने हुए हैं।
नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलती यह स्थिति साफ तौर पर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसके कारण कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है,
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button