हजारीबाग

चार पंचायत में सांसद ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यास

₹2.20 करोड़ की लागत से बनेंगे चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड अंतर्गत चार पंचायतों कुम्हरदगा,सोसो कला, चौकाद और रकुवा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की आधारशिला शिलापट्ट अनावरण कर रखा। रविवार को 15वें वित्त आयोग के मद से करीब 55 लाख रुपए प्रति केंद्र की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्रों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इन केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं का बेहतर संचार होगा। वंही सांसद मनीष जायसवाल ने विश्वास दिलाया कि इन केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को अब छोटी बीमारियों के इलाज के लिए शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सांसद मनीष जायसवाल ने इसी क्रम में चितरपर प्रखंड के माइल और रामगढ़ प्रखंड के कुंदरु पंचायत में भी स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण का आधारशिला रखा। सांसद मनीष जायसवाल ने अपने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे की शुरुआत दुलमी प्रखंड के डेलीपईला धाम में माथा टेककर किया। यहां से सैकड़ो बाइक जत्थे के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने अगुवाई किया। गोला और चितरपुर चौक पर भी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और सांसद समर्थकों ने गाजे-बाजे और ढोल- ताशा के साथ आतिशबाजी करते हुए सांसद मनीष जायसवाल का जबरदस्त स्वागत किया। वही इस शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल के साथ मुख्य रूप से रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष  सुधा देवी रीता देवी,दुलमी जिप सदस्य प्रीति दिवान,रामगढ़ सदर जिप सदस्य धनेश्वर महतो और गोला जिप सदस्य जलेश्वर महतो, रेखा सोरेन, सरस्वती देवी, गोला उपप्रमुख विजय ओझा, विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख़्तर, कमलेश महतो, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, गोला भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, रजरप्पा मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, गोला सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा और बरलंगा सांसद प्रतिनिधि मंशु वेदिया, भाजपा नेता बबलू साव, विकास मणि पाठक, हरीश वर्मन, अशोक कुमार, मुखिया पिंकी देवी व  सुनीता देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, मनोज कोटवार, गोपाल चौधरी, स्नेहलता चौधरी, सूरज वर्मा, नंद किशोर महतो, ललन कुशवाहा, उत्तम कुशवाहा, अजय कृष्णा शर्मा प्रदीप महतो, बलदेव नारायण सिंह, सुलेखा देवी, माधुरी देवी,अनीता देवी,सुधीर महतो और राम कुमार नायक सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button