ललितपुर
वरिष्ठजनों ने रैन बसेरा आवंटन करने की उठायी मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कलेक्ट्रेट स्थित श्री हनुमान मंदिर पर सीनियर सिटीजन की एक मीटिंग हुई। बैठक में यह तय किया गया कि सीनियर सिटीजन के लिए एक मीटिंग हॉल की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष से पुन: की जाए विगत वर्षों से इसके लिए मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन ईओ का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि पूर्व जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आदेश किया था की 3 महीने में वरिष्ठजन को रेन बसेरा कोतवाली के सामने आवंटित किया जाए, लेकिन अधिशासी अधिकारी की हठधर्मिता के चलते आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। इसलिए नए जिलाधिकारी से इस मांग को लेकर होना ज्ञापन दिया जाएगा और उनसे मांग की जाएगी की जाएगी। पुराने सारे आदेशों को लेकर फिर से अनुरोध किया जाएगा। एक और प्रस्ताव में मांग की गई की वर्तमान बजट में वृद्धजनों के लिए अतिरिक्त कोई सुविधा प्रदान नहीं की गई, जिसमें कोरोना कल से पहले वृद्ध जनों को सीनियर सिटीजन को रेल कंसेशन मिलता था, वह बंद कर दिया गया। अब फिर से वरिष्ठ जनों को रेल में छूट प्रदान की जाए तथा जो वृद्ध जनों की या सेवा में मृत लोग हैं। उनकी जमा पूंजी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत ब्याज दिए हो इसकी भी मांग की गई। बैठक में जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, अशोक स्वर्णकार, गंधर्व सिंह लोधी, रमेश पाठक, राजाराम गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद कुमार संज्ञा, गिरजा शंकर दुबे, आत्माराम रिछारिया, मनजीत सिंह सरदार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



