ललितपुर

रक्त वीरांगना आशी कोरी ने बचाई मरीज की जान

जय अंबे समिति ने पांच जरूरतमंदों को किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। सक्रिय जय अंबे रक्तदान समिति एक बार फिर मानवता की मिसाल बनी। समिति के प्रयासों से पांच जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाया गया। खास बात यह रही कि रक्त वीरांगना आशी कोरी ने तीसरी बार रक्तदान कर उस मरीज की मदद की, जिसकी वृद्ध मां दो दिन से खून के लिए भटक रही थी। मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी अमर श्रीवास्तव ने दूरभाष के माध्यम से समिति को सूचित किया कि उर्मिला रैकवार का ऑपरेशन होना है, लेकिन रक्त की कमी के कारण दो दिन से ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य तत्काल मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक पहुंचे, जहां आशी कोरी ने रक्तदान कर उर्मिला रैकवार को नया जीवन दिया। इसी क्रम में अन्य जरूरतमंदों की भी मदद की गई। शाहबाज खान उर्फ सनी (मनरेगा कार्यालय) ने नेहरू नगर निवासी रश्मि शर्मा को रक्तदान किया। ग्राम किशलवास (जखौरा) निवासी रानी राजपूत के लिए राजीव बाल्मीकि ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं ग्राम बरखेरा (बिरधा) की गर्भवती महिला बिन्नू राजा के लिए रत्नेश यादव ने 14वीं बार रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया। इसके अलावा ग्राम गदनपुर निवासी कैंसर पीडि़त वीर खान को कार्ड के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया गया। मदद मिलने पर सभी मरीजों के परिजनों ने जय अंबे रक्तदान समिति एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष दीपक राठौर, समाजसेवी कन्हैया लाल रजक, बलराम राज, विवेक श्रीवास, मुकेश शर्मा, फारूक अहमद, शाहरुख खान, भवानी सिंह यादव, राम सिंह राजपूत, मनीष पटवा, मुन्नीबाई, धैर्य कोरी, मिथिलेश यादव, जगभान यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button