ललितपुर
अंबेडकर जयंती पर महावीर प्याऊ के सामने निशुल्क पेयजल सेवा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। भारतरत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्थानीय महावीर प्याऊ के सामने निशुल्क पेयजल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है, इसी उद्देश्य से इस स्थान का चयन किया गया, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। कार्यक्रम के दौरान ठंडे पानी के करीब 25 कैंपर की व्यवस्था की गई। दोपहर 2 बजे तक लगभग 5 हजार राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों ने पेयजल सेवा का लाभ उठाया। गर्मी से राहत पाकर लोगों ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जगदीश कुमार कालरा ने कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की सेवा ही बाबा साहब के विचारों को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, इमृत कुशवाहा, अवधेश तिवारी, नरेश, प्रमोद जैन, अजय जैन सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।



