पाकुड़

भारतीय वायु सेना की जागरूकता टीम ने दुमका में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित

Indian Air Force awareness team organised public outreach programme in Dumka

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। बिहटा स्थित 10 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर की तीन सदस्यीय टीम ने झारखंड के दुमका जिले का दौरा किया और युवाओं को भारतीय वायु सेना में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने +2 जिला स्कूल और एस.पी. कॉलेज, दुमका के छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा भारतीय वायु सेना में भर्ती के विभिन्न अवसरों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। सत्र में अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ अधिकारी प्रवेश योजनाओं की भी जानकारी दी गई। छात्रों को NDA, CDS और AFCAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बढ़ाने और सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय वायु सेना पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button