गोड्डा

झामुमो ने भी मनाया डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर उनके 135 वी जयंती पर कार्यकताओं ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर समता मूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष करते रहे। वे बराबर कहते थे कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। वे इसी सिद्धांतों पर जीवन भर चलते रहें। दौरान  केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेन्द्र टुडू, उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, मो अजीमुद्दीन, सुनील मरांडी, यूसुफ अंसारी, राजकुमार दास, शंकर मंडल, सचिव सोबल मुर्मू, हुसैन अंसारी, दाऊद अंसारी, कुर्बान अंसारी, प्रशांत भगत, सुमन , फिरदौस, गुड्डू मंडल, शहनाज बेगम आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button