बाराबंकी

खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सहज पाठ साहिब की समाप्ति हुई और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पत्रकारों को भी मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारे में सुबह से ही हर्षोल्लास का माहौल था। सहज पाठ साहिब की समाप्ति के बाद बच्चों द्वारा कीर्तन-भजन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत हुजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह ने कीर्तन किया। अमृतसर दरबार साहिब से आए भाई बलविंदर सिंह और उनके साथियों ने गुरुजस गायन किया, जिसे संगत ने बड़े प्रेम से सुना।
भाई बलविंदर सिंह ने खालसा पंथ की साजना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी ने संगत से शीश की मांग की थी। पांच सिखों ने अपने शीश गुरु के चरणों में भेंट किए, जिन्हें अमृत छकाकर सिंह सजाया गया और खालसा पंथ की स्थापना हुई। बाद में गुरु जी ने स्वयं उन्हीं पांच प्यारों से अमृतपान कर सिंह सजे, जिससे ‘वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला’ की बात प्रचलित हुई।
पर्व के उपरांत गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसे सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ एक पंगत में बैठकर ग्रहण किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पत्रकारों को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह, पूर्व एमएलसी राजू यादव, जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महामंत्री रामराज यादव, अधिवक्ता संतोष सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, शहर कोतवाल सुधीर सिंह, अरविंद वर्मा, विनोद गाबा, डॉ. सुधीर वर्मा, डॉ. सतीश चंद्र वर्मा, पंकज गुप्ता पंकी, दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति और संगत उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button