गोड्डा

केंद्रीय बजट 2026–27 घोर किसान-विरोधी : झारखंड राज्य किसान सभा

उर्वरक सब्सिडी में कटौती, कर्ज़ माफी नदारद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
3 फ़रवरी को बजट प्रतियाँ जलाने और 12 फ़रवरी की आम हड़ताल का आह्वान
गोड्डा : झारखंड राज्य किसान सभा ने केंद्रीय बजट 2026–27 को घोर किसान-विरोधी, मजदूर-विरोधी और संघवाद-विरोधी करार देते हुए इसके खिलाफ राज्यव्यापी विरोध का ऐलान किया है। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो एवं महासचिव सुरजीत सिन्हा ने रांची में संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह बजट देश की रीढ़ माने जाने वाले कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की घोर उपेक्षा को दर्शाता है। नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री के बजट भाषण में कृषि क्षेत्र को लगभग नज़रअंदाज़ कर दिया गया। छोटे और सीमांत किसानों का केवल एक बार उल्लेख किया गया, जबकि ग्रामीण मजदूरों का नाम तक नहीं लिया गया। बजटीय आँकड़े भी इस उपेक्षा की पुष्टि करते हैं। किसान सभा ने हालिया आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2025 में कृषि क्षेत्र की विकास दर घटकर 3.5 प्रतिशत रह गई है, जो पिछले दशक के औसत 4.45 प्रतिशत से काफी कम है। फसल उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button