अमरोहा
थाना मण्डी धनौरा क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत 30 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना
पुलिस द्वारा नागरिक सहभागिता का किया गया उत्साहवर्धन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया एवं थाना प्रभारी मण्डी धनौरा बालेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा किसी भी संभावित आपराधिक घटना को घटित होने से पूर्व ही नियंत्रित करना है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी,
इस पूर्व भी थाना मण्डी धनौरा पुलिस द्वारा चौकी रामपुरतगा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चुचैला स्थापित मटर प्लांट में 20 कैमरे , व ग्राम सीमेन्ट रोड बदर दूकान वाले श्री मानिक चौधरी द्वारा 08 कैमरे व फ्यूचर लाईब्रेरी ग्राम चुचैला कला मे 02 कैमरे व मकान पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गये, जो अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस सराहनीय पहल के लिए स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने वाले नागरिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
और आमजनो से अपील की गई कि कस्बों एवं ग्रामों के मुख्य चौराहों तथा आवागमन मार्गों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराएं, जिससे क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।



