जालौनधर्म

कालपी में अष्टधातु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विधायक ने शोभा यात्रा का किया स्वागत, 16 अप्रैल को होगा महाभंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगर के सदर बाजार स्थित श्री महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित “अष्टधातु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा” कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में कालपी विधानसभा के विधायक विनोद चतुर्वेदी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजू पाठक, रमेश मिश्रा, पवन दीप निषाद प्रधान की विशेष मौजूदगी रही, जबकि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा प्रातः लगभग 11 बजे महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें करीब 150-200 महिला एवं पुरुष भक्तों ने भाग लिया। यात्रा में दो डीजे, एक सुसज्जित रथ में अष्टधातु श्री राम दरबार की मूर्ति एवं आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
यात्रा महादेव मंदिर से निकलकर एकलव्य स्कूल तिराहा, काली देवी मंदिर, हरीगंज तिराहा, एमएसवी अंडरपास, हिंदी भवन (इंदिरा नगर), गणेश मंदिर, रामगंज, कागजीपुरा, पचपिंडा देवी मंदिर, टरननगंज, अंदर बाजार, खोयामंडी, नगर पालिका गेट, फुल पावर चैराहा, आनंदी देवी मंदिर, रामचबूतरा एवं भट्टीपुरा होते हुए पुनः महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर प्रांगण में देर शाम तक प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाने का कार्यक्रम है। इससे पूर्व 13 व 14 अप्रैल को जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास एवं महाभिषेक जैसे अनुष्ठान संपन्न हो चुके हैं। कार्यक्रम का समापन 16 अप्रैल को हवन, कन्याभोज एवं विशाल महाभंडारे के साथ होगा, जिसमें 500 से 700 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन महंत जमुनादास महाराज एवं आचार्य गौरव कृष्ण शुक्ल के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button