जालौन

देवकली गांव में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। तहसील कालपी क्षेत्र के बीहड़ गांव देवकली में देर रात संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के सभी लोगों की उपस्थिति में “जय भीम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों ने उनके विचारों और योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान बालसिंह निषाद, उमाशंकर निषाद, पूर्व प्रधान मानसिंह अहिरवार, मनोज प्रजापति कालपी, दीपु गौतम कालपी, रामबाबू निषाद, उदय सिंह निषाद, मोहनलाल अहिरवार, भागवत अहिरवार, अर्जुन अहिरवार, अतरसिंह, भूपसिंह, सुरेश, राजन, नरेश, बृजबिहारी, पप्पू पेंटर, गुड्डू, छोटू, अर्पित, रंजीत, राहुल, विजय, कल्लू, महेश, बबलू, घासीराम मिस्त्री सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button