शिक्षा नियम में मनमानी के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया शिकायती पत्र
जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिए जांच के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट के चैयरमेन कमलजीत सिंह द्वारा एक शिकायत पत्र निजी विद्यालय द्वारा शिक्षा नियमों में मनमानी के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अजित सिंह को दिया गया जिसमें 1- एन सी ई आर टी के स्थान पर निजी एवं महंगी पुस्तकें का अनिवार्य उपयोग कराया जा रहा है 2- छात्रों और अभिभावकों को एक निश्चित दुकान से ही खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है 3- सम्बंधित बुक सेलर द्वारा पुस्तकें बेचते समय विधिवत बिल रसीद नहीं दी जा रही है 4- विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष पुस्तकों में अनावश्यक बदलाव किया जा रहा है जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है 5- फीस निर्धारण वसूली में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है उक्त सभी कार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के भावना के विपरित है तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं कर सम्बन्धित प्रावधानों का उल्लघंन है। तथा जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच करा कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया .इस अवसर एनजीओ की तरफ से भगवान दास यादव, अर्चना दीक्षित, राहुल दूबे, मुकुन्दा लाल, आदि उपस्थित रहे



