झारखण्ड +2 शिक्षक संघ के सचिव ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखण्ड +2 शिक्षक संघ, बोकारो के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने परियोजना बालिका विद्यालय कसमार के सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक – सह – पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार के पूर्व शिक्षक भालचन्द्र पाण्डेय का कसमार आगमन पर अंगवस्त्र एवं लेखनी भेंटकर औपचारिक स्वागत किया तथा उनके सुखमय जीवन एवं स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ झा ने इस अवसर पर श्री पाण्डेय को वर्तमान काल में शिक्षकों की विविध भूमिकाओं से अवगत कराया। कहा कि वर्तमान में ई-विद्यावाहिनी एवं जे-गुरुजी ऐप के माध्यम से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने सेवाकाल को याद करते हुए बताया कि पूरे सेवाकाल में उन्होंने अनुशासन,अध्ययन एवं कठिन परिश्रम के बदौलत क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक श्रेष्ठ शिक्षक नित्य-निरंतर अपने कार्यों में तल्लीन रहते हैं तथा विद्यालय एवं विभाग का नाम रौशन करते हैं। श्री पाण्डेय ने अपने सभी समकक्ष शिक्षकों एवं पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती बिन्दु देवी, पुत्र बसुचन्द्र पाण्डेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



