मथुरा

मथुरा मोटरबोट हादसे पर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा

पार्षदों ने कहा- लापरवाही ने ली श्रद्धालुओं की जान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के नगर निगम की बोर्ड बैठक में वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे का मुद्दा उठा। पार्षदों ने कहा कि अगर नावों के पंजीकरण का गजट समय से पास हो जाता तो शायद ये हादसा न होता। निजी पार्किंगों के लिए लाइसेंस आवंटन पर भी पार्षदों ने विरोध जताया। नोकझोंक के बीच सदन में 14.64 अरब रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है।
भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय के सदन कक्ष में बैठक आयोजित की गई। शुरुआत में महापौर ने 10 मनोनीत पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई। नौ अक्तूबर 2025 की पूर्व सदन अधिवेशन की पुष्टि की गई। नगर निगम में वर्तमान पार्किंग नियमावली 2024 के स्थान पर शासन द्वारा लागू पार्किंग नियमावली के प्रावधानों और पार्किंग प्रबंध समिति के निर्णय को अनुमोदित किया। नगर निगम की (निर्धारण सूची में संशोधन एवं परिवर्तन) उपविधि 2025 को भी स्वीकृति प्रदान की गई। सिटी ई-बस चार्जिंग के लिए दो स्थानों पर भूमि को मंजूरी मिली, ध्रुवघाट स्थित विद्युत एवं गैस संचालित शवदाह गृह केंद्र के संचालन के लिए समिति को तीन वर्ष के लिए अनुदान स्वीकृत प्रदान की गई। नगर निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय को बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति पास किया गया। वृंदावन स्थित सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन को अन्य स्थान पर स्थानांतरित के साथ निर्माण की स्वीकृति दी गई। आजाद मार्केट स्थित दुकानों के जीर्णोद्धार और नवीन गौशाला के निर्माण संबंधी प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी मिली है। इसके अलावा महापौर ने प्रत्येक वार्ड में 70-70 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की। इस बैठक में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश और भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button