
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में गणपति बप्पा मोरया की धूम मची है, देश का शायद ही कोई ऐसा कोना हो जहां पर इन दोनों गणपति पंडाल ना लगाए गए हों। देश की राजधानी में भी हजारों स्थानों पर गणपति पंडाल लगे हैं जहां पर भगवान गणेश का पूजा अर्चन चल रहा है। इसके क्रम में न्यू रोहतक रोड करोल बाग स्थित 234 सी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए द्वारा गणपति पंडाल लगाया गया। जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों व स्थानीय निवासियों द्वारा भगवान गणेश का गुणगान किया गया व प्रसाद आदि का वितरण किया गया।



