बरेली

लोकसभा में गरजे आंवला सांसद नीरज मौर्य 

महिला आरक्षण में देरी क्यों, ओबीसी-एससी-एसटी को स्पष्ट कोटा दें ।

आधी आबादी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की मांग 
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के आंवला सांसद नीरज मौर्य ने सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू न करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनगणना और परिसीमन का बहाना क्यों ?
प्रमुख मांगें
सांसद मौर्य ने सदन में कहा, “33% नहीं, महिलाओं की आधी आबादी को 50% आरक्षण दीजिए, हम समर्थन करेंगे। लेकिन ओबीसी, एससी, एसटी महिलाओं के लिए स्पष्ट व्यवस्था हो।” उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों (यादव, पटेल, मौर्या) के कथावाचकों के अपमान का उदाहरण देते हुए सामाजिक न्याय की बात उठाई।
जनसंख्या व संसाधन चिंता
“सांसदों की संख्या बढ़ाने से संसद में मेला लग जाएगा, गंभीर चर्चा प्रभावित होगी और सरकारी खर्च बढ़ेगा। संसाधन गरीब, किसान, युवा और बुनियादी ढांचे पर लगें,” उन्होंने चेतावनी दी। जनसंख्या नियंत्रण के ठोस कदम उठाने की सलाह दी।
सरकार से सवाल
ईडब्ल्यूएस 10% आरक्षण रातोंरात लागू हुआ जिसका एससी एसटी ओबीसी सभी जाति के सांसदों ने समर्थन किया, लेकिन यूजीसी विधेयक पर विशेष सत्र क्यों नहीं क्यों इस महत्वपूर्ण मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है ? सांसद ने समय सीमा, जनगणना-परिसीमन रोडमैप और जाति जनगणना की मांग की। “जब पूरी जनगणना हो जाए, तब आरक्षण लागू हो,” उन्होंने जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button